बनारस: 'हनुमान चालीसा' पर सिंगर सुखविंदर ने किया डांस, मचा बवाल; जानें क्या है मामला

मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह अपने नए डांस वीडियो को लेकर विवादों में फंस गए हैं। वाराणसी के चेतसिंह घाट पर सुखविंदर सिंह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' पर डांस कर रहे थे। इस दौरान वे जूते पहने दिखे। हनुमान चालीसा के फिल्मांकन के दौरान सुखविंदर सिंह के साथ उनके दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने नजर आए। इस बारे में सुखविंदर सिंह ने भी दो टूक जवाब दिया कि ऐसा करने से भावना कम होती है तो आप प्रूफ करिए। हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।

वाराणसी के गंगा किनारे चेतसिंह घाट पर हनुमान चालीसा की चौपाइयों की गूंज, हांथों में भगवा झंडा और डांस करते तमाम कलाकारों के साथ गंगा घाट पर मशहूर गायक, संगीतकार और गीतकार सुखविंदर सिंह लेकिन सुखविंदर सिंह के नए म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' की शूटिंग के दौरान जो बात सबसे ज्यादा नोटिस की गई वो ये थी कि सुखविंदर सिंह और उनके साथ दर्जनों को-आर्टिस्ट हनुमान चालीसा पर डांस के दौरान जूते भी पहने हुए थे।

इस विवाद पर सुखविंदर सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा- 'हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।' सुखविंदर सिंह का ये गाना 7 अप्रैल को रिलीज होगा।