बैकलेस रेड गाउन पहन इवेंट में पहुंची रश्मिका मंदाना, तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

'पुष्पा: द राइज' के बाद रश्मिका मंदाना फैंस की फेवरेट होने के साथ नेशनल क्रश भी बन चुकी हैं। पुष्पा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद फैंस के बीच रश्मिका की दीवानगी और बढ़ गई है। रश्मि मंदाना अपनी एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी फैंस के दिलों को जीत रही हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना को एक मुंबई में आयोजित इवेंट में देखा गया था और इस दौरान उन्हें हर कोई निहारता रह गया। तस्वीर में अभिनेत्री के सिजलिंग लुक की खूब तारीफ हो रही है। बैकलेस रेड गाउन में रश्मिका मंदाना इतनी खुबसूरत लग रही थी कि इवेंट में मौजूद लोगों के लिए उनपर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। रश्मिका मंदाना ने रेड ब्लैकलेस ड्रेस संग अपने लुक को ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया यह। न्यूड लिपस्टिक, शिमरी आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा में रश्मिका का लुक देखते ही बनता। रेड ब्लैकलेस ड्रेस में रश्मिका का लुक वाकई में इलेक्ट्रिफाइंग था। फैंस उनकी तस्वीरों को बार-बार निहार रहे हैं। इन पिक्चर्स पर 18 लाख से ज्यादा लोग इन्हें लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स की तो लाइन लग गई है।

बॉलीवुड में जलवे बिखेरने को तैयार

रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा में धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड में भी अपने जलवे बिखेरने को तैयार हैं। रश्मिका जल्द ही रणबीर कपूर संग फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली है। इसके अलावा रश्मिका 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग भी दिखेंगी। अब यह देखना होगा कि साउथ सिनेमा में राज करने वाली रश्मिका को बॉलीवुड में दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।