सोनू निगम ने सेल्‍फी लेने की कोश‍िश कर रहे फैन का मरोड़ दिया हाथ, वीडियो वायरल

हाल ही में जाने माने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम अपने स्‍वभाव के विपरीत नजर आए। बता दें कि सोनू निगम ने एक कार्यक्रम में पहुंचे थे और इस कार्यक्रम के बाद जैसी ही वो बाहर आ रहे थे तो एक शख्‍स उनके साथ सेल्‍फ लेने के लिए आगे बढ़ा। सेल्‍फी लेने के दौरान उस शख्‍स ने अपना हाथ सोनू निगम के कंधे पर रख दिया जिसके बाद उन्‍होंने उसका हाथ मरोड़ दिया।

सोनू निगम की इस हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सेल्‍फी लेने आया शख्‍स ये समझ ही नहीं पाया कि उसके साथ क्‍या हुआ और क्‍यों सोनू निगम ने उसका हाथ मरोड़ दिया। हालांकि बाद में सोनू निगम ने उसके कंधे पर अपना हाथ रखा और फोटो खिंचाई। भले ही ये करने के बाद सोनू मुस्‍कुराते नजर आए और वह शख्‍स भी मुस्‍कुराया लेकिन इस घटना के बाद सोनू निगम सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए। सोनू निगम के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि भारत में पब्लिक फिगर अपने चाहने वालों के साथ ऐसा कर सकते हैं। शौहरत घमंड लेकर आती है। एक दूसरे यूजर ने इसे सोनू निगम की ओवर एक्‍ट‍िंग बताया है।

बता दें कि सोनू निगम प‍िछले कुछ दिनों से विवादों में आ रहे हैं। सोनू निगम जेट एयरवेज में सफर के दौरान फ्लाइट में गाना गाने पर विवाद में फंसे थे जिसके कारण कई क्रू मेंबर्स की नौकरी चली गई थी। सोनू निगम राधे मां को मां काली मां का रूप बताकर विवादों में आए थे और अजान पर बयान देकर वो लंबा फंसे थे।