मां बनने के बाद पहली बार स्टाइलिश लुक में नजर आई सोनम कपूर, प्रेग्नेंसी वेट को लेकर हुई ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार सोनम कपूर का स्टाइलिश लुक देखा गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। जहां कुछ लोग सोनम के लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ उन्हें प्रेग्नेंसी वेट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दे, सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी थी। हालांकि, अभी भी सोनम और आनंद ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। इस बीच एक्ट्रेस को कई बार जीम के बाहर भी देखा गया है। सोनम कपूर अपनी बॉडी को वापस शेप में लाने के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रही है।

वीडियो पर मिले ये कमेंट

सोनम के एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट लिखा- 'आपने काफी तेजी से प्रेग्नेंसी फैट बर्न कर लिया है'। तो वहीं, एक दूसरे ने लिखा- 'अपने फिगर मेंटेन कर ही लिया'। इसके अलावा कुछ लोग है जो सोनम कपूर के लुक से संतुष्ट नहीं है। एक यूजर ने लिखा- 'बहुत मोटी हो गई हो, जल्दी कुछ करो'।

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की तो वो बहुत समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन जल्दी ही वो बॉलीवुड में कमबैक करेंगी।