अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। 1 अगस्त को रिलीज हुई इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और दर्शकों की कमी के चलते थिएटर्स ने इसके कई शोज हटा दिए हैं।
पहले हफ्ते में ही घटे 700 शोजइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के पहले दिन 'सन ऑफ सरदार 2' के कुल 2,920 शोज थे। लेकिन सातवें दिन तक आते-आते 700 शोज कम हो गए और अब यह फिल्म सिर्फ 2,265 शोज पर चल रही है।
पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल ₹33 करोड़ कमाए, जबकि आठवें दिन रात 8 बजे तक सिर्फ ₹51 लाख की कमाई हुई। इस तरह भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹33.51 करोड़ हो गया है।
बजट और फ्लॉप का टैग150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'सन ऑफ सरदार 2' को हिट होने के लिए कम से कम दोगुनी कमाई करनी थी, लेकिन पहले हफ्ते में यह अपने बजट का एक-तिहाई भी नहीं कमा पाई। घटते शोज और कमजोर कलेक्शन देखते हुए फिल्म को फ्लॉप करार दिया जा रहा है।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, कुब्रा सैत, चंकी पांडे, संजय मिश्रा और रोशनी वालिया जैसे कलाकार नजर आए हैं।