शाहिद कपूर की यह 12 रोचक बाते जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है

शाहिद कपूर फिल्म इंडस्ट्री का सबसे आकर्षित भारतीय अभिनेता कहा जाता हैं। शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम के बेटे थे। इनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। आज 25 फरवरी को शहीद कपूर 36 साल के हों रहे हैं। जिन्होंने अपने दम पर कई बड़ी सुपरहिट फिल्म दी और करोडो की कमाई की हैं। उसी में से एक मशहूर फिल्म हे उड़ता पंजाब जिसने पूरे भारत में तहलका मचा दिया था जिसपे कई वाद विवाद भी हुए। लेकिन फिल्म का कांसेप्ट अच्छा होने से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कलेक्शन कलेक्ट कर सकने में सफल रही है। तो आइये जानते हैं शाहिद कपूर की कुछ रोचक बातें जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे।

1. दिल तो पागल है और ताल फिल्म में शाहिद बैकग्राउंड डांसर थे।

2. शाहिद कपूर शाहिद खट्टर के नाम से भी जाने जाते है।

3. ब्रेन हिंस द्वारा लिखित किताब “लाइफ इस फेयर” (Life is Fair) को पढने के बाद उन्होंने मॉस खाना छोड़ दिया था।

4. शाहिद का पहला प्यार करीना नही बल्कि हृषिता भट्ट थी, जो आर्यन म्यूजिक एल्बम में उनकी को-स्टार थी।

5. अपने करियर में उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुदा, जिनमे उनकी को-स्टार हृषिता भट्ट, अमृता राव, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और करीना कपूर शामिल है।

6. वे बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय के नाम से प्रसिद्ध है।

7. शाहिद अपने पासपोर्ट पर अपने सौतेले पिता (राजेश खट्टर) का सरनेम उपयोग करते है।

8. उनके पसंदीदा कलाकार उनके पिता पंकज कपूर और पसंदीदा अभिनेत्री जूलिया रोबर्ट्स है।

9. मुख्य अभिनेता के रूप में काम करने से पहले शाहिद टेलीविज़न कमर्शियल, म्यूजिक विडियो करते थे।

10. शाहिद कपूर प्रोफेशनल डांसर बनना चाहते थे।

11. कमीने फिल्म के लिए परफेक्ट बॉडी बनाने के लिए उन्हें पूरा 1 साल लगा था।

12. शाहिद कपूर नसीरुद्दीन शाह के सौतेले भतीजे है।