सेक्स संबंधी विचित्र और हास्यास्पद नियम शायद आप नहीं जानतें होंगे

दुनिया में हर देश का अपना कानून होता हैं, कुछ कानून ऐसे होते हैं जो बहुत ही सख्त होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं बहुत ही नर्म। इन्हीं कानूनों की कड़ी में कुछ विचित्र कानून भी आते हैं। अगर आप दुनिया के अलग-अलग जगहों के कानूनों का अध्ययन करेंगे तो आप पाएंगे कि कई जगहों के ऐसे कानून है जो की बड़े ही विचित्र हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे ही विचित्र कानूनों के बारे में जो हास्यास्पद तो हैं ही और किसी में तो आपको जेल भी हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन विचित्र कानूनों के बारे में।

* वॉशिंगटन डीसी में लोगों को सिर्फ एक ही पोजिशन-मिशनरी पोजिशन में सेक्स करने की अनुमति है।

* फ्लौरिडा में किसी व्यक्ति को अपनी पत्नी के ब्रेस्ट्स को चूमने की अनुमित नहीं है।

* नॉरफोल्क, वर्जिनिया में एक महिला के नितंब थपथपाने पर आपको 60 सालों की जेल की सजा हो सकती है।

* मिनिसोटा में पार्टनर के साथ नग्न अवस्था में नहीं सो सकते हैं।

* वर्जिनिया के एक शहर में कमरे की लाइट ऑन रहने पर आप किसी तरह की यौन गतिविधि में लिप्त नहीं हो सकते हैं।

* नेपाल और बांग्लादेश में ऐसी मूवी दिखाने की अनुमति नहीं है जिसमें सेक्स के काल्पनिक दृश्य या अभिनेताओं के यौनांगों के पास के हिस्से को दिखाया गया हो।

* कोलंबिया के काली में महिलाओं को शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ सेक्स अपनी माँ की उपस्थिति में करना पड़ता है।

* अमेरिका के एरिजोना प्रांत में एक घर में दो डिलडो (लिंग के आकार का सेक्स टॉयज) रखना गैर कानूनी है जबकि टेक्सास में छः से ज्यादा रखना।

* हवाई में अठारह वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ रहना गैर कानूनी है। पर इस नियम को लेकर एक विचित्र बात यह है कि नियम तोड़ने पर लड़की के साथ रहने वाले पुरुष को नहीं वरन लड़की के माता-पिता को सजा दी जाती है। लड़की के माता-पिता को तीन वर्ष तक श्रम शिविर में बिताने पड़ते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी लड़की को शादी से पहले 'फ्री' क्यों रखा।

* हांगकांग में तो बड़ा ही कड़ा कानून है सेक्स के संबंध में। यहां अगर किसी महिला का पति उसे धोखा देकर किसी और महिला से यौन संबंध स्थापित कर लेता है तो ऐसी स्थिति में महिला को इस बात का कानूनन अधिकार होता है कि वह अपने हाथों से पति की हत्या कर दे।