नाबालिग ने लगाया सिंगर मीका सिंह पर यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है जिसके बाद यूएई में उनको हिरासत में लिया गया है। लड़की ने उनपर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप लगाया है। खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है और रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे।

बता दें कि मीका का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2016 में मुंबई की एक मॉडल ने मीका के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जवाब में मीका ने भी उस मॉडल के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाया था। उससे पहले दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें अरेस्ट किया गया था। इससे कुछ साल पहले मीका को मुंबई हवाईअड्डे पर अनुमति सीमा से अधिक भारतीय और विदेशी करेंसी साथ ले जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 2006 में अभिनेत्री राखी सावंत ने मीका पर उनकी बर्थडे पार्टी पर जबरन किस करने का आरोप लगाया था।