आइए देखते है सिद्धू मूसेवाला के वो हिट गाने जिन्होंने सिंगर को बनाया सुपरस्टार

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम साढ़े 5 बजे ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की मौत से देशभर में गम का माहौल है। सिंगर की आवाज और उनके शानदार गाने फैंस के जहन में घूम रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की गायकी और गानों के फैंस दीवाने थे। उन्होंने साल 2016 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उनके गाने काफी फेमस हैं। सिद्धू अपने गानों में बंदूकों के बारे में गाने के लिए जाने जाते थे। मूसेवाला पर गानों में गन-कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप शुरू से लगते रहे हैं। 2020 में पंजाब पुलिस की शूटिंग रेंज में गोली चलाते मूसेवाला का वीडियो वायरल हुआ। कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ केस हुआ। वायरल वीडियो में सिद्धू मूसेवाला बंदूक दिखा रहे थे। एके-47 राइफल के साथ ट्रेनिंग लेते भी दिख रहे थे। लेकिन फैंस तो उनके स्टाइल और स्वैग पर हर बार अपना दिल हार जाते थे।

सिंगर के करियर का पहला गाना 'G Wagon' था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी साल 2017 में आए गाने 'So High' से मिली। इस गाने को सिंगर के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जो काफी फेमस हुआ था। साल 2018 में सिद्धू मूसेवाला ने अपनी पहली म्यूजिक एल्बम PBX 1 रिलीज की थी और इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिद्धू मूसेवाला भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके गाने हमेशा फैंस की जुबां पर रहेंगे।

आइए आपको दिखाते हैं सिद्धू मूसेवाला के कुछ फेमस गाने...

जस्ट लिसेन (Just Listen)

सो हाई ( So High)

फेमस ( Famous)

जट्टा दा मुकाबला (Jatt Da Muqabala)

बैड फैला (Badfella)

जी वैगन (G Wagon)