प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुए सिद्धार्थ और कियारा, मुंबई एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में आए नजर

हिन्दी सिनेमा का क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बहुत जल्द अपने फैंस को गुडन्यूज देने वाले हैं। कपल ने हाल ही में प्रेग्नेंसी का एलान कर फैंस को खुशी का बड़ा मौका दिया था। इस बाबत कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया।
इस पोस्ट में कपल ने कहा था कि उनकी लाइफ का सबसे बड़ा तोहफा बहुत जल्द आ रहा है। अब कपल के फैंस को बड़ी गुडन्यूज का इंतजार है।
इस बीच प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार कपल को स्पॉट किया गया है। सिद्धार्थ और कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट से कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिड-कियारा को देख उनके फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।
चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो


वहीं, वीडियो में देखा जा रहा है कि सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा का कितना ख्याल कर रहे हैं। वहीं, कियारा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा है। सिड-कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट किया गया है। सिद्धार्थ ने लाइट ग्रे पैंट पर डेनिम शर्ट पहनी हुई है। एक्टर ने सिर पर कैप और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। वहीं, मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी की बात करें, तो एक्ट्रेस को क्रीम कॉम्फी आउटफिट में देखा जा रहा है। कियारा ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है।

बेबी मल्होत्रा का इंतजार नहीं हो रहा

पत्नी कियारा के लिए सिद्धार्थ ने कार का दरवाजा पकड़ा और एक्टर के इस जेस्चर से उनके फैंस काफी खुश हो गये हैं। अब सिद्धार्थ के फैंस उन्हें प्रोटेक्टिव और केयरिंग हसबैंड बता रहे हैं। सिड-कियारा के वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, 'बेस्ट कपल'। दूसरा फैन लिखता है। ' बेबी मल्होत्रा के आने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं'। सिड-कियारा के वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में कपल के लिए रेड हार्ट इमोजी की झड़ी लग चुकी है। बता दें, सिड-कियारा ने साल 2023 में शादी रचाई थी और अब कपल मौजूदा साल में अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है।