बोल्डनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी से पीछे नहीं पलक, स्ट्रैप्लेस थाई हाई स्लिट रेड गाउन में ढाया कहर; photos viral

श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक तिवारी बहुत ही कम समय में एक बड़ी स्टार बन चुकी है। श्वेता की तरह ही पलक की फैंस लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। पलक को सोशल मीडिया क्वीन भी कहा जाता है। एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आते ही यूथ क्रेजी हो जाते हैं। हाल ही में सामने आई पलक की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के होश उड़ा रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने रेड स्ट्रैप्लेस गाउन पहना हुआ है।

पलक ने रेड स्ट्रैप्लेस थाई हाई स्लिट गाउन में HT Most Stylish Awards 2022 में जैसे ही एंट्री की, हर किसी की निगाहें पलक के गॉर्जियस लुक पर टिक गईं। अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर पलक ने अपने लुक से हर किसी के दिलों को जीत लिया। पलक की स्ट्रैप्लेस थाई हाई स्लिट रेड गाउन में स्टनिंग तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

पलक तिवारी की सिजलिंग ड्रेस के साथ उनका मेकअप भी काफी ट्रेंडी है। पलक ने रेड ड्रेस संग अपने मेकअप को सटल रखा है। न्यूड लिपस्टिक, ब्लश, आईलाइनर के साथ पलक ने अपने बालों को कर्ली लुक दिया है।

पलक की तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट की तो बाढ़ ही आ गई हैं। फैंस पलक को हॉट, गॉर्जियस, ब्यूटीफुल कह रहे हैं। लेकिन इन सबमें सबसे स्पेशल कमेंट पलक की मां श्वेता तिवारी का है। उन्होंने अपनी बेटी के ग्लैमरस लुक की तारीफ की है। श्वेता तिवारी ने पलक की तस्वीरों पर कमेंट किया-Oye Mere Laal...❤️।