'नागिन' बनी शिल्पा शिंदे तो नाग बने सुनील ग्रोवर, किया 'रोमांटिक डांस', देखें वीडियो

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर इन दिनों 'धन धना धन' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो रिलीज़ किया गया है जिसमे शिल्पा सुनील ग्रोवर के साथ नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों 'नागिन' फिल्म के सॉन्ग 'तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में शिल्पा नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं तो वहीं सुनील नाग बने हुए नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शिंदे नागिन के लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। वीडियो में शिल्पा और सुनील साथ में फिल्म 'हम तुम' के गाने 'सांसो' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री देख आप भी दोनों के फैन हो जाएंगे। सोशल मीडिया को भी दोनों की यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है और इस वजह से फैन्स द्वारा दोनों की जोड़ी को #Sushil का टैग दे दिया गया है। यहां तक कि एक वीडियो में शिल्पा अजय जडेजा के साथ भी डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अजय जडेजा की काफी बड़ी फैन हैं।

ऐसा पहली बार होगा जब कोई 'नागिन' चश्मे वाले 'नाग' के साथ डांस करती नजर आएंगी। इस दौरान सुनील ने चश्मा लगाया हुआ था। जो उनके लुक को बेहद फनी बना रहा था। शिल्पा जहां अपने डांस मूव्ज पर फोकस करती नजर आ रही हैं। वहीं सुनील ग्रोवर फन एंगल डाल रहे हैं। वे डांस कम कॉमेडी ज्यादा करते दिख रहे हैं। सुनील का गेटअप भी काफी हंसी दिलाता है।

बता दें कि क्रिकेट कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। जिसकी वजह सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे की मजेदार केमिस्ट्री है। शो से दोनों के डांस और कॉमेडी वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।