डीपनेक ड्रेस पहन पार्टी में पहुंची शिल्पा शेट्टी, हुई ट्रोल, लोग बोले - 'उर्फी जावेद का रिकॉर्ड तोड़ दिया'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर चर्चाओं में आ जाती हैं। इस बार शिल्पा शेट्टी अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी को बीते शुक्रवार को आयोजित बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2023 में देखा गया। इस दौरान शिल्पा ने डीपनेक ड्रेस पहनी हुई थी। शिल्पा शेट्टी ने व्हाइट कलर की डीपनेक ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ शिल्पा शेट्टी ने एक कोट अपने कंधों पर डाला हुआ था। हालाकि, वह अपनी ड्रेस को बार-बार एडजस्ट करते हुए भी नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी की ड्रेस उनके फैंस को तो पसंद आई है। लेकिन कुछ लोगों ने शिल्पा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है, 'ये भी ऐसे कपड़े पहनने लगी।' एक यूजर ने लिखा है, 'ये पागल हो गई है शायद।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'उर्फी जावेद का रिकॉर्ड तोड़ा फेमस होने के लिए, लोग क्या क्या करते हैं।' एक यूजर ने लिखा है, 'ये क्या पहन रखा है।'