Ganesh Chaturthi 2018 : गणेशोत्सव में शिल्पा शेट्ठी रखती है पर्यावरण का ध्यान, करती है इको-फ्रेंडली गणेश जी का स्वागत

गणेश चतुर्थी का दिन आ चूका हैं और चारों और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी ने अपने घरों में गणपति जी के आगमन की सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। लेकिन महोत्सव के साथ पर्यावरण का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हैं। इसलिए इस बार घर पर इको-फ्रेंडली गणेश जी का स्वागत करके आप पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना साथ दे सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपने घर में इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ती का स्वागत करती हैं और गणेश महोत्सव के पर्व को मनाती हैं।