एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। वह आज भी एक्टिव हैं। हालांकि शिल्पा अब कम ही फिल्मों में दिखती हैं, लेकिन वह टीवी पर रियलिटी शो में नजर आती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर आएदिन खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। पिछले कुछ दिनों से शिल्पा और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा सवालों के घेरे में खड़े हैं। उनके खिलाफ 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एक बिजनेसमैन ने कपल पर आरोप लगाया है कि इनवेस्टमेंट के नाम पर उनसे ली गई बड़ी रकम का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया गया।
अभी तक शिल्पा ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच उन्होंने मुंबई स्थित अपने आइकोनिक रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा को बंद करने का फैसला कर लिया है। शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर ये जानकारी अपने फैंस और फॉलोवर्स के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इस रेस्टोरेंट का आखिरी दिन है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “इस गुरुवार को एक युग का अंत हो रहा है, क्योंकि हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक बास्टियन बांद्रा को विदाई दे रहे हैं।
एक ऐसी जगह जिसने हमें अनगिनत यादें, कभी न भूलने वाली रातें और ऐसे पल दिए, जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ को एक शेप दिया, अब ये आखिरी पड़ाव पर है। इस लेजेंड्री जगह को ऑनर देने के लिए, हम अपने सबसे करीबी पार्टनर के लिए एक बहुत ही स्पेशल इवनिंग का आयोजन कर रहे हैं - एक ऐसी रात जो नॉस्टैल्जिया, एनर्जी और मैजिक से भरी होगी, जिसमें बास्टियन के लिए आखिरी बार सब कुछ मनाया जाएगा। हम जबकि बास्टियन बांद्रा को अलविदा कहते हैं, वहीं हमारा गुरुवार रात का ये रिचुअल आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बास्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जो नए अनुभवों के साथ एक नए अध्याय में इस विरासत को आगे बढ़ाएगा।” शिल्पा ने अपनी पोस्ट में कहीं भी रेस्टोरेंट बंद करने की वजह का जिक्र नहीं किया है।
निया और जैस्मिन के साथ थे अली, नारा लगाने के बजाय खड़े रहे चुपचापइस समय पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है। इस 10 दिवसीय त्योहार को बेहद उत्साह से मनाया जा रहा है। हर किसी के मुंह से 'गणपति बप्पा मोरया' सुनाई दे रहा है। सेलेब्स पर भी इसका खुमार छाया हुआ है। इस बीच एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन, उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस निया शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। निया व्हाइट और गोल्डन कलर के सूट, जैस्मिन पिंक और येलो कलर के सूट और अली ब्लू रंग के कुर्ते में नजर आए। पैपराजी ने उन्हें घेरा हुआ था।
अली को देख पैप्स 'गणपति बप्पा मोरया' के नारे लगाने लगे। इस दौरान जैस्मिन और निया ने भी खुशी-खुशी नारे लगाए, जबकि अली चेहरे पर स्माइल लिए खड़े रहे। यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरी और वे अली पर जबरदस्त हमला बोलते हुए उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये फंस गया!” दूसरे ने कहा, “हम एक साधारण 'गणपति बप्पा मोरया' भी नहीं कह सकते, फिर भी हम इसे धर्मनिरपेक्ष सद्भाव कह रहे हैं। ये तो विडम्बना की पराकाष्ठा है।” तीसरे ने लिखा, “जैस्मिन भसीन अभी भी वक्त है।”
चौथे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वह अच्छे इंसान नहीं हैं। जैस्मिन उनके पीछे पड़ी हैं, मुझे नहीं पता क्यों??” पांचवें ने लिखा, “इतना असहज महसूस हो रहा है, तो आया क्यों...जैस्मिन को सोचना चाहिए।” जैस्मीन और अली का रिश्ता टीवी जगत में काफी चर्चित है। दोनों को ‘बिग बॉस 14’ के दौरान प्यार हुआ और तब से वे साथ हैं। हालांकि उनके अंतरधार्मिक रिश्ते को लेकर अक्सर आलोचनाएं होती रहती हैं।