2 News : शिखर ने जान्हवी के साथ रिलेशनशिप की कंफर्म, दिवाली पार्टी में सलमान-कैटरीना सहित नजर आए ये सितारे

रूमर्ड कपल एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप की अफवाहें काफी लंबे समय से फैली हुई हैं। इन्हें एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जा चुका है। अब इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई है। शिखर ने खुद रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। शिखर ने जान्हवी की पोस्ट पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है, जो कहीं ना कहीं यही बयां कर रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में है।

यह रोमांटिक कमेंट नेटिजंस का खूब ध्यान खींच रहा है। शिखर ने जान्हवी को टैग करते हुए लिखा, जान्हवी कपूर मैं पूरा तुम्हारा हूं। हालांकि बाद में इस कमेंट को शिखर ने डिलीट कर दिया। बता दें कि जान्हवी को हाल ही में शिखर संग लंच डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान जान्हवी रेड कलर के आउटफिट में बिजलियां गिरा रही थीं।

यह मौका था जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर के बर्थडे का। तब सुहाना खान और अनन्या पांडे को भी स्पॉट किया गया था। पिछले दिनों गणेश चतुर्थी के मौके पर जान्हवी और शिखर को बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के गणपति विसर्जन में डांस करते हुए देखा गया था। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने होस्ट की ग्रैंड दिवाली पार्टी

बॉलीवुड में इन दिनों प्री-दिवाली सेलिब्रेशन जारी है। आए दिन कोई न कोई पार्टी दे रहा है। फिल्म इंडस्ट्री दिवाली की रौनक से रोशन है। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। अब मंगलवार (7 नवंबर) रात निर्माता रमेश तौरानी ने भी ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की।इस पार्टी को तमाम स्टार्स ने एंजॉय किया। कई सेलिब्रिटीज ने लोगों का ध्यान खींचा। सितारे सज-धजकर पहुंचे।

पार्टी के लिए उन्होंने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया और कई हसीनाओं की खूबसूरती ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया।पार्टी में सलमान खान व कैटरीना कैफ सहित कई सितारे पहुंचे थे। इस दौरान सलमान येलो कलर की शर्ट के साथ बेज कलर की पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। कैटरीना ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। कैटरीना ने मिनी माथुर के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।

इस अवसर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, पूजा हेगड़े, हुमा कुरैशी, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, रितेश देशमुख व उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, सोनू सूद, संजय कपूर पत्नी महीप कपूर, अनिल कपूर, नुसरत भरुचा, अलाया एफ, श्रिया सरन, यूलिया वंतूर, रुपाली गांगुली, गोविंदा विद फैमिली, आयुष्मान खुराना, मनीष पॉल, तुषार कपूर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, विद्या बालन व उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित कई सितारे नजर आए।