Ganesh Chaturthi 2018 : शंकर महादेवन ने अपने 'तुतारी सोंग' से किया था गणपति जी का आगमन

गणपति जी की महिमा से कोई अछूता नहीं हैं। श्री गणेश की इसी महिमा को देखते हुए लोग गणेश चतुर्थी के दिन गणपतिजी का आगमन करते हैं और पूरे दस दिन उनका विधिपूर्वक पूजन करते हैं। गणपति जी का आगमन सभी अपने तरीके से करते हैं और अपनी आस्था प्रकट करते हैं। अपने इस विशेष तरीके में बॉलीवुड का भी रंग दिखाई देता हैं। बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्रिटी भी इस गणेशोत्सव का लुत्फ़ उठाते हैं और गणपति जी का स्वागत करते हैं।

बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने भी अपने अलग ही अंदाज में गणपति जी का स्वागत किया था और उन्होंने गणेशोत्सव 2017 के मौके पर अपने भाव व्यक्त करते हुए 'श्रीगणेश' को एक सोंग जिसका नाम 'तुतारी सोंग' था, समर्पित किया था। इस गीत में गणपति जी के प्रति भक्ति साफतौर पर झलकती हैं।