नेशनल अवॉर्ड्स सेरेमनी के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें सबसे ज़्यादा चर्चा शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की उस क्लिप की हो रही है, जब दोनों को मेडल पहनते हुए देखा गया। उनके साथ बैठे विक्रांत मैसी ने भी उसी वक्त अवॉर्ड ग्रहण किया था। अब विक्रांत ने खुलासा किया है कि उस खास पल में शाहरुख रानी से क्या कह रहे थे और कैसे दोनों सितारे बच्चों जैसी मासूम खुशी में डूबे हुए थे।
शाहरुख और रानी की एक्साइटमेंटएएनआई से बातचीत में विक्रांत मैसी ने बताया, “शाहरुख सर और रानी मैम का रिएक्शन बिल्कुल बच्चों जैसा था। इतनी बड़ी सफलता और लंबे करियर के बाद भी उनमें यह मासूमियत देखना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक था। जब शाहरुख सर अवॉर्ड लेकर लौटे तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा – ‘मैं तो ये मेडल पहनने जा रहा हूं।’ इस पर हम सबने भी हंसते हुए कहा – ‘हां, हमें भी पहनना है।’ फिर शाहरुख बोले – ‘तो चलो पहनते हैं, क्यों नहीं।’ मेडल पहनना थोड़ा मुश्किल हो रहा था, तो हम सब एक-दूसरे की मदद कर रहे थे।”
रानी ने की मदद, शाहरुख ने दिखाई मैनेजर कोसेरेमनी के दौरान कई प्यारे लम्हे कैमरे में कैद हुए। एक मौके पर जब शाहरुख मेडल ठीक से नहीं पहन पा रहे थे, तब रानी ने उनकी मदद की। रानी ने अपने फोन का सेल्फी कैमरा ऑन करके शाहरुख को दिखाया कि मेडल उन पर कैसा लग रहा है। शाहरुख इतने खुश हुए कि उन्होंने तुरंत पीछे बैठीं अपनी मैनेजर पूजा ददलानी को मेडल दिखाया। पूजा ने मुस्कुराकर हामी भरी कि सब परफेक्ट लग रहा है।
वायरल हुए शाहरुख-रानी के मोमेंट्सइंटरनेट पर चल रही वीडियो क्लिप्स में शाहरुख को रानी का पल्लू संभालते और उनके बाल ठीक करते भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, उन्होंने रानी के गाल पर एक किस भी दिया, जिसके जवाब में रानी ने ‘थैंक यू’ कहकर मुस्कुराया।
पहला नेशनल अवॉर्ड और खास जश्नरानी मुखर्जी और शाहरुख खान दोनों के करियर का यह पहला नेशनल अवॉर्ड है। यही वजह थी कि इस उपलब्धि को लेकर दोनों बेहद उत्साहित और भावुक नज़र आए। विक्रांत मैसी ने भी माना कि इस पूरे अनुभव में तीनों सितारे बच्चों की तरह खिलखिला रहे थे और यह नजारा उनके लिए अविस्मरणीय बन गया।