सिविल इंजीनियर के जबरदस्त डांस मूव्स देख इम्प्रेस हुए शाहिद कपूर, वीडियो को रीट्वीट कर कही ये बात

सोशल मीडिया के जरिए लोग अपना टैलेंट दुनिया को दिखा रहे हैं। इसी क्रम में एक सिविल इंजीनियर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में इंजीनियर शानदार डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। सिविल इंजीनियर के किलर डांस मूव्स को देख जहां लोग उसकी तारीफ कर रहे है वहीं, उसकी फैंस लिस्ट में शाहिद का नाम भी जुड़ गया है। एक्टर सिविल इंजीनियर के डांस से काफी इंप्रेस हुए है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया यूजर अजय रतूड़ी द्वारा ट्विटर पर सिविल इंजीनियर का डांस वीडियो क्लिप साझा की गई थी, क्लिप में, एक सिविल इंजीनियर को अपबीट्स म्यूजिक पर “मूनवॉक” करते हुए देखा जा सकता है। जिसने हेलमेट के साथ अपनी वर्दी पहन कर माइकल जैक्सन के सिग्नेचर ‘मूनवॉक’ कर सभी को हैरान कर दिया है। इस सिविल इंजीनियर की बॉडी का लचीलेपन जबरदस्त है। इस वीडियो को शाहिद ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि बहुत अच्छा। प्रतिभा हमेशा चमकती रहेगी। आप इसे दबा नहीं रख सकते। बहुत खूब। बहुत प्रेरणादायक…

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सिविल इंजीनियर के डांस टैलेंट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो को शेयर कर इसे अबतक का सबसे शानदार वीडियो बता रहे हैं। 57 सेकंड के इस क्लिप में उसके डांस मूव्स ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हुबेई, चीन का है।