PHOTOS: ऑल ब्लैक टाइट ड्रेस में निक्की तंबोली ने दिए कमाल के पोज, हो रहे है चर्चे

निक्की तंबोली ने अपनी सिजलिंग अदाओं का जादू दुनियाभर के लोगों पर खूब चलाया है। आज फैंस उनके स्टाइल को खूब फॉलो करते हैं। ऐसे में निक्की के चाहने वालों की लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निक्की तंबोली ऑल ब्लैक लेटिक्स ड्रेस में हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। निक्की ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप और हाई हील्स के साथ पूरा किया।

इसके साथ ही खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निक्की तंबोली इस दौरान अपनी जुल्फो को लहराती और खूब लटके-झटके देती दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस भी फैंस को अपनी अदाओं से हमेशा अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती हैं। इसी बीच अब एक बार फिर से निक्की ने फैंस को अपना बोल्ड अवतार दिखाकर खुश कर दिया है।

'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनने के बाद से ही जैसे निक्की की किस्मत से करवट ले ली। आज उन्हें घर-घर में एक खास पहचान हासिल हो चुकी है। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।