Video : कार्तिक आर्यन ‘चोली के पीछे क्या है’ पर थिरके, तो वरुण धवन ने इस गाने पर किया डांस

यंग एक्टर कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें फैन्स से जुड़े रहना पसंद है और वे अक्सर अपनी फोटो व वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपना एक और वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे बड़े ही कूल अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

कार्तिक वीडियो में माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने ‘चोली के पीछे क्या है' की धुन पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं। बैकग्राउंड में गाने का ‘कुक कुक…' म्यूजिक चल रहा है और कार्तिक इस पर शानदार अंदाज में डांस कर रहे हैं। कार्तिक के पीछे दो और लोग उन्हें फॉलो करते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक ने लिखा कि हम पकाते हैं...लोग देखते हैं...लेकिन इसी तरह आप हुक करते हैं। फैंस को कार्तिक का यह डांस बेहद पसंद आ रहा है।

वरुण के साथ भी नजर आ रहे हैं दो लोग

एक और एक्टर वरुण धवन ने भी एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी सॉन्ग 'Permission to Dance' पर डांस किया है। वरुण ने ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इसमें वरुण के साथ दो और लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके डांस स्टेप भी काफी शानदार लग रहे हैं। फैन्स उनके इस वीडियो पर खूब झूम रहे हैं। आपको बता दें कि वरुण भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके फैंस को उनसे जुड़ी अपडेट जानने के बारे में काफी उत्सुकता रहती है।

ये हैं कार्तिक और वरुण के आगामी प्रोजेक्ट

कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट की एक तस्वीर शेयर की और कहा कि यह फिल्म हमेशा उनके दिल के करीब रही है और अब अंत में यह फ्लोर पर जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं और इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। दूसरी ओर, वरुण धवन आखिरी बार 'कुली नंबर 1' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। ये फिल्म गोविंदा की कुली नंबर वन का रीमेक थी। अब वरूण जल्द ही भेड़िया फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा अरुण खेतरपाल की बायोपिक, जुग जुग जियो, रणभूमि जैसी मूवी भी कतार में हैं।