सौम्या टंडन इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। ‘धुरंधर’ में उल्फत के किरदार से सुर्खियां बटोरने के बाद अभिनेत्री अब सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे। सौम्या ने हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने अनुभव और खुशी के बारे में लिखा है।
सूरज बड़जात्या की फिल्म के सेट पर दिखीं सौम्यासौम्या टंडन ने ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ-साथ फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सौम्या गुलाबी रंग की साड़ी, ज्वेलरी और मेकअप में दिखाई दे रही हैं।
अभिनेत्री ने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें उनके साथ शरवरी वाघ, आयुष्मान खुराना, सुप्रिया पाठक, अनुपम खेर और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। सेट से सामने आई तस्वीरों के जरिए फिल्म से जुड़े कलाकारों की झलक भी देखने को मिली।
सौम्या ने सूरज बड़जात्या के लिए कही ये बाततस्वीरें शेयर करते हुए सौम्या टंडन ने सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के अनुभव को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि सूरज बड़जात्या के निर्देशन में काम करना किसी भी अभिनेता के लिए सपना होता है। अभिनेत्री ने फिल्म के सेट को अब तक का सबसे खुशनुमा सेट बताया और कहा कि ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट पर बिताया हर पल वह हमेशा याद रखेंगी।
सौम्या ने अपने नोट में यह भी लिखा कि स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सच्चा प्यार उसके पीछे मौजूद सच्चे प्यार से आता है। उन्होंने इस अनुभव के लिए फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ राजश्री फिल्म्स का भी शुक्रिया अदा किया। अपने पोस्ट में अभिनेत्री ने दर्शकों से 27 नवंबर को सिनेमाघरों में मिलने की बात भी कही है।
‘धुरंधर’ में उल्फत के किरदार से मिली चर्चासौम्या टंडन इससे पहले आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया था। इस भूमिका को लेकर उन्हें काफी चर्चा मिली थी। ‘धुरंधर’ के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ है, जिसमें वह आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ दिखाई देंगी।
‘भाभीजी घर पर हैं’ से घर-घर में पहचान मिलीसौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। साल 2006 में वह फेमिना कवर गर्ल प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप रही थीं। इसके बाद 2007 में वह इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने करीना कपूर की बहन रूप का किरदार निभाया था।
अभिनेत्री ने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के तीन सीजन भी होस्ट किए। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टेलीविजन शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अनीता भाभी यानी ‘गोरी मेम’ के किरदार से मिली।
सौम्या टंडन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 2016 में मुंबई में एक निजी समारोह में सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। दोनों का एक बेटा मिरान है। अब ‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी अगली मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं।