'बंदूक' गाने पर सपना चौधरी ने किया ताबड़तोड़ डांस, छा गया वीडियो

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के अदाओं का क्या कहने। जो भी उनके डांस को देखता है वह उनका दीवाना हो जाता है। उनके गाने और डांस विडियो हमेशा सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। इसी कड़ी में उनका एक और डांस वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच छा गया है। इस विडियो में सपना हरियाणवी गाने 'बंदूक' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दे, देश ही नहीं विदेशों में भी सपना चौधरी के गानों को खूब पसंद किया जाता है। कुछ समय पहले तक सपना केवल हरियाणा- पंजाब तक ही पहचानी जाती थीं लेकिन बिग बॉस के घर में नजर आने के बाद उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है।