स्टेज पर गिरीं सपना चौधरी, तुरंत यूं संभाला खुद को..., वीडियो हुआ वायरल

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक पुराना डांस वीडियो है। इस पुराने वीडियो में सपना चौधरी मस्ती में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं लेकिन इसी बीच वे गिर जाती हैं। सपना चौधरी का यह वीडियो सितम्बर 2017 का बताया जा रहा है। यह उन दिनों का वीडियो है जब सपना का स्टाइल लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ था। वे इस वीडियो में ग्रीन कलर के सूट में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। सपना को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ भी नजर आ रही है। सपना जैसे ही डांस स्टार्ट करती हैं लोगों तालियों और हूंटिंग के साथ उनका स्वागत करते हैं। इसी बीच उन पर रुपयों की बारिश होते हुए भी दिख रही है। ऐसे में डांस के दौरान सपना एक स्टेप में उल्टी होने की कोशिश करती हैं लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ने पर वे गिर जाती हैं। उनके गिरते ही दर्शकों को धक्का लगता है लेकिन सपना बड़े सुलझे हुए तरीके से खुद को संभाल लेती हैं और डांस करने लगती हैं।

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने हरियाणवी अंदाज के कारण लोगों को काफी आकर्षित किया था। आज भी उनकी लोकप्रियता लोगों के बीच काफी है। वे कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वे बिग बॉस 11 में भी दिखाई दी थीं।