इन दिनों मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। इसमें पिछले तीन पार्ट की जैसे एक बार फिर से एक्टर टाइगर श्रॉफ लीड रोल में दिखाई देंगे। टाइगर का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। वे धांसू अंदाज में एक्शन करेंगे। अब साजिद ने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। इसमें दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की एंट्री हुई है। उनका फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया। इसमें संजय का ‘खलनायक’ वाला दमदार अंदाज देखने को मिला।
साजिद ने आज सोमवार (9 दिसंबर) को अपने एक्स (ट्विटर) पर ‘बागी 4’ का यह पोस्टर रिलीज किया। इसमें सिंहासन पर बैठे संजय बड़े बाल, दाढ़ी और खून से सने हुए चीखते हुए दिख रहे हैं। उनकी गोद में एक्ट्रेस है, जो कि खून से लथपथ है। ऐसा लग रहा है कि वह एक्ट्रेस संजय की लेडी लव है, जिसकी मौत के बाद वे बेकाबू और गुस्से से आगबबूला हैं। साजिद ने कैप्शन लिखा, “हर आशिक विलेन होता है।” ‘बागी 4’ अगले साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
इसका डायरेक्शन ए हर्ष कर रहे हैं, जिन्होंने ‘बजरंगी’ और ‘वेदा’ बनाई थी। बता दें ‘बागी’ साल 2016, ‘बागी 2’ साल 2018 और फिर साल 2020 में ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में संजय को निगेटिव रोल में भी खूब पसंद किया जा रहा है। वे अपने विलेन वाले अवतार से न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी जलवा बिखेर रहे हैं।
सोनू सूद की मचअवेटेड फिल्म ‘फतेह’ इस दिन होगी रिलीजकोरोनाकाल के रियल हीरो सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। पिछले दिनों ‘पुष्पा 2 : द रूल’ की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में इसके टीजर को रिलीज किया गया था। अब इसका डिजिटल टीजर भी सामने आ गया है यानी इंटरनेट पर हर कोई इसका मजा ले सकता है। ‘फतेह’ एक ऐसी रोमांचक कहानी है जो डिजिटल युग के काले रहस्यों को उजागर करती है।
यह सोनू के निर्देशन में पहली फिल्म है। फिल्म में हॉलीवुड के शीर्ष तकनीशियनों द्वारा समर्थित हाई-ऑक्टेन एक्शन है। फिल्म की झलकियां एड्रेनालाईन से भरपूर सिनेमा को दर्शाती हैं, जिसमें साहसी स्टंट, शानदार साइबर दृश्य और एक ऐसी कहानी है जो साइबर सुरक्षा उल्लंघनों के बढ़ते खतरे को समझने का वादा करती है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह की भी अहम भूमिकाएं हैं।
सोनू एक गैंगस्टर के रोल में हैं, जो अपना पास्ट भूलाकर आगे बढ़ गया है। मगर एक लड़की दिल्ली से गायब हो जाती है, जो साइबर माफिया का शिकार बनती है। उस लड़की को बचाने के लिए एक बार फिर सोनू अपने पुराने अंदाज में लौट आते हैं। जी स्टूडियोज और शक्ति सागर प्रोडक्शंस की मचअवेटेड फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।