2 Video : 63 साल की उम्र में भी कहर ढा रही है यह एक्ट्रेस, गौहर खान बोलीं, सबसे महंगा होता है बच्चों का मार्केट

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और हुस्न का जादू चलाकर दर्शकों का मन मोहा। उन्हें कई बढ़िया फिल्मों में काम करने का भी अवसर मिला। संगीता की पहचान मुख्य रूप से ग्लैमरस हीरोईन के रूप में थी। संगीता अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी हमेशा सुर्खियों में रहीं। अब वे एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल संगीता को एक इवेंट में स्पॉट किया गया।

संगीता 63 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती से कहर ढा रही थीं। फैंस उनके लुक पर मर मिटे। संगीता के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साल 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं संगीता मिस डीवा 2023 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं। रेड कार्पेट पर संगीता ग्लैमरस गाउन पहने हुए नजर आईं। पिंक कलर के डीप नेक हैवी गाउन में संगीता बहुत प्यारी लग रही थीं।

आपको बता दें कि संगीता और सलमान खान ने साल 1986 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया था। सलमान के बाद संगीता की जिंदगी में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की एंट्री हुई। दोनों ने 1996 में शादी कर ली, लेकिन 2010 में सहमति से अलग हो गए।

गौहर खान अपने बेटे जेहान के साथ शेयर करती रहती हैं मजेदार वीडियो

मशहूर टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने मई में बेटे जेहान को जन्म दिया था। वह बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि बच्चों का सामान खरीदना कितना महंगा होता है। वीडियो में गौहर से कोई पूछता है कि आपके पर्स में अभी कितने पैसे हैं... तो वे मजाकिया अंदाज में बोलती हैं बच्चों का मार्केट सबसे महंगा होता है इसीलिए मेरा पर्स इस टाइम बिल्कुल खाली है।

गौहर ने कैप्शन में हंसते हुए लिखा कि हीहीहीही...यह सच है, सबसे महंगा मार्केट बेबी का मार्केट है। उल्लेखनीय है कि गौहर और उनके पति जैद दरबार के घर 10 मई को किलकारियां गूंजी थीं। कपल फिलहाल पेरेंटहुड का आनंद उठा रहा है। गौहर व जैद की शादी 25 दिसंबर 2020 को हुई थी।