सुपरस्टार सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। वे बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर हैंडसम हंक में से एक हैं। फैंस को आज भी उनकी शादी का इंतजार है। उनकी निजी जिंदगी को लेकर लोगों में हमेशा दिलचस्पी बनी रहती है। इस बीच सलमान एक्ट्रेस काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' में पहुंचे। उनके साथ एक और सुपरस्टार आमिर खान (60) भी थे। इस दौरान दोनों हसीनाओं ने कई सवाल पूछे। यह शो का पहला एपिसोड है, जो गुरुवार (25 सितंबर) को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा। बता दें सलमान कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, लेकिन सभी के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है।
शो में सलमान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा कि जब एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से ज्यादा बड़ा हो जाता है तो डिफरेंसेज आना शुरू हो जाता है। इन्सिक्योरिटी आ जाती है, इसलिए दोनों का साथ ग्रो होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आमिर ने सलमान के रिश्ते पर सवाल पूछा। इस पर सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि यार नहीं जमा तो नहीं जमा। अगर किसी को ब्लेम करना है तो मुझे करो। इसके साथ ही सलमान ने बच्चे पैदा करने की इच्छा जताते हुए कहा कि मेरे एक दिन बच्चे जरूर होंगे, लेकिन वो कब, बस ये देखना है।
उल्लेखनीय है कि सलमान अपने भाई और बहनों के बच्चों पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि उन्हें बच्चों से कितना प्यार है। खास तौर से अपनी सबसे छोटी बहन अर्पिता के दोनों बच्चों से उनकी काफी मजबूत बोंडिंग है। सलमान के रिलेशनशिप्स पर नजर डालें तो सबसे पहले एक्ट्रेस सोमी अली खान के साथ उनका अफेयर था, जो काफी लंबा चला। इसके बाद उनका नाम संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ा। सलमान इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में भी बिजी हैं।
आमिर खान ने कहा, पहले मुझे यही लगता था कि भाई कभी टाइम पर नहीं आता…चैट शो के दौरान आमिर ने सलमान संग अपनी बोंडिंग को लेकर कहा कि सलमान संग मेरी दोस्ती तब ज्यादा मजबूत हुई जब मैं मुसीबत में था। जब मैंने रीना को तलाक दिया था। आपको याद है...सलमान डिनर पर आया था और उस वक्त हम दोनों एक-दूसरे से ज्यादा कनेक्ट कर पाए थे क्योंकि उससे पहले मुझे यही लगता था कि भाई कभी टाइम पर नहीं आता। हमको बहुत प्रॉब्लम हुई थी ‘अंदाज अपना अपना’ में।
इसके साथ ही आमिर ने कहा कि सलमान मैं शुरुआत में काफी जजमेंटल था। इस दौरान स्टार्स का अपने से कई साल छोटी एक्ट्रेसेस के साथ फिल्म में रोमांस करने पर भी चर्चा हुई। आमिर इस पर कहते हैं कि जब हीरो अपने से छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हैं तो उसे सिनेमा मैजिक बोलते हैं, लेकिन जब बड़ी हिरोइन, यंग मेल एक्टर के साथ रोमांस करती हैं तो उसे बोल्ड कहा जाता है। जब मैं फिल्म करता हूं तो कास्टिंग जरूरत के हिसाब से होती है। तो कभी स्क्रिप्ट की जरूरत के हिसाब से एक्टर्स के बीच ऐसे ऐज डिफ्रेंस होते हैं। मेरे लिए सब स्टोरी पर डिपेंड करता है। आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थी।