अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए रिलीज़ के आठवें दिन भी शानदार कमाई की है। एक फ्रेश रोमांटिक-लव स्टोरी होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त लोकप्रियता का सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।
सैयारा ने अब तक भारत में कुल 192.49 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका आंकड़ा 256 करोड़ को पार कर गया है। इसके साथ ही यह फिल्म साल 2025 की छठी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया है।
रेड 2, गेम चेंजर को पछाड़ासैयारा ने अपने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जिन फिल्मों को सैयारा ने पछाड़ा है, उनमें 'रेड 2' (237 करोड़ रुपये), 'थंड्रम' (234.5 करोड़ रुपये), 'गुड बैड अगली' (248.25 करोड़ रुपये) और 'गेम चेंजर' (186 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
आठवें दिन की कमाई में मामूली गिरावटसैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने अपने रिलीज़ के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को लगभग 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे एक दिन पहले यानी सातवें दिन फिल्म ने 19 करोड़ रुपये कमाए थे। आठवें दिन की कमाई में लगभग 5.26% की गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अपना दबदबा कायम रखा है।
दूसरे वीकेंड में और उछाल की उम्मीदसैयारा अब अपने दूसरे वीकेंड में प्रवेश कर चुकी है और शुरुआती संकेतों के अनुसार शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। 26 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म की अब तक की कुल कमाई—भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 212.50 करोड़ रुपये
—नेट कलेक्शन (भारत): 175.25 करोड़ रुपये
—ओवरसीज ग्रॉस: 43.50 करोड़ रुपये
—वर्ल्डवाइड ग्रॉस टोटल: 256 करोड़ रुपये
इन आंकड़ों से साफ है कि 'सैयारा' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है बल्कि अन्य बड़ी फिल्मों की रफ्तार को भी पीछे छोड़ दिया है।