रोमांस और केमिस्ट्री का सुपर हिट कॉम्बिनेशन है खेसारी लाल यादव का ये गाना, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी और अभिनय के दमपर भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। खेसारी लाल यादव के अभिनय से ज्यादा लोग उनकी गायकी के दीवाने हैं। खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर रिलीज करते हीं तेजी से वायरल होने लगता है। ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना 'सईयां के मुस्की' यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने के वीडियो ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। वीडियो में खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री के बीच सुपरहॉट रोमांस देखने को मिल रहा है जिसे देखकर लोगों को पसीना आने लग गया है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री का रोमांस और केमिस्ट्री शानदार है।

खेसारी लाल यादव के इस लेटेस्ट सॉन्ग 'सईयां के मुस्की' के वीडियो को 20 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस वीडियो को आप भी ब्लू बिट्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस वीडियो ने यहां रिलीज के साथ हंगामा मचा रखा है। इसे अब तक रिलीज के बाद से 2,330,116 से ज्यादा व्यूज और 1.23 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

अखिलेश कश्यप और मनु साहू के लिखे इस गाने तो खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है। इसका संगीत रौशन सिंह र गोलू गुलजार ने तैयार किया है। जबकि वीडियो को आर्यन देव ने डायरेक्ट किया है। इसके निर्माता इशान और विवेक हैं।