श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े मिलेंगे, जल्द होगा तलाक, स्वरा भास्कर की फहाद संग शादी पर भड़कीं साध्वी प्राची

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है। इसके बाद स्वरा कईयों के निशाने पर हैं। फहाद और स्वरा की इंटर रिलीजन मैरिज पर बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने निशाना साधा है। बरेली में साध्वी प्राची ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए स्वरा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- स्वरा भास्कर के पहले भी सुर अलग थे। उसने जो शादी की है उसे श्रद्धा का वो फ्रिज याद कर लेना चाहिए। जिसमें 35 टुकड़े मिले थे। अभी एक बच्ची निक्की नाम है उसके साथ भी ये घटना हुई है। कोई बात नहीं कितनी लड़कियां भटक जाती हैं, लेकिन दुख होता है मुझे। या तो वो सूटकेस में जाती है या किसी बोरे में मिलती हैं या फिर फ्रीज में। उसके 35 टुकड़े मिलते हैं। स्वरा भास्कर की भी जल्दी सूचना आने वाली है। तलाक की सूचना जल्दी आएगी। साध्वी प्राची ने उन युवतियों पर निशाना साधा, जिन्होंने धर्म परिवर्तन करके दूसरे मजहब में निकाह किया है।

हालाकि, स्वरा भास्कर का अभी तक साध्वी प्राची के बयान पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। स्वरा की शादी पर देशभर में अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक्ट्रेस इस डिबेट से दूर अपनी ग्रैंड वेडिंग की तैयारी कर रही हैं। फहाद संग कोर्ट मैरिज करने के बाद एक्ट्रेस मार्च में ट्रैडिशनल वेडिंग करने वाली हैं। फैंस दुल्हन के लिबास मे ंस्वरा को सजी धजी देखने के लिए फुली एक्साइटेड हैं।