'खतरों के खिलाड़ी 9' के विनर का हुआ खुलासा, इन तीन में से एक खिलाड़ी मारेगा बाजी!

कलर्स टीवी के खतरों और एक्शन से लबरेज रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9 (Khatron Ke Khiladi-9)' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में सेलेब्स एक्शन और खतरों से खेलते तो दिखाई देते ही हैं। इसके साथ ही दर्शकों को इन सेलेब्स के जीवन से जुड़ी और भी रोचक बातें जानने को मिलती है। वही हाल ही में इस शो से जुडी बड़ी बात सामने आई है। हाल ही में इस शो के विनर का नाम लीक हो गया। बताया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 9 (Khatron Ke Khiladi-9) का फाइनल एपिसोड शूट हो चुका है और इस दौरान सीजन का विनर भी मिल चुका है। वहीं जो नाम सामने आ रहा है उसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। बता दें कि अर्जेंटिना में इस शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस शो के लास्ट एपिसोड में सबसे खतरनाक टास्क दिखाया जाने वाला है।

सूत्रों से मिल रही खबरों की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 9 (Khatron Ke Khiladi-9)' के फिनाले में तीन कंटेस्टेंट होंगे पुनीत, आदित्य और रिद्धिमा और तब शुरू होगा स शो के सबसे बड़े और खतरनाक एपिसोड का खेल। ये एपिसोड काफी रोमांचक होगा।

खबर है कि इन तीन कंटेस्टेंट पुनीत, आदित्य और रिद्धिमा के बीच तगड़ी टक्कर तो होगी, लेकिन विनर सिर्फ एक ही होगा। सूत्रों की मानें तो इस बार खतरों के खिलाड़ी 9 के विनर बनेंगे पुनीत पाठक। पुनीत शुरुआत से ही हर टास्क को शानदार तरीके से करते हुए नजर आए हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।

बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी शो का आखिरी और फाइनल एपिसोड टास्क खुद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने प्लान किया है और इस बार सबसे खतरनाक टास्क रखा गया है। इस शो के बाकी एपिसोड भी कम खतरनाक नहीं थे। जिनके दौरान आदित्य नारायण को आंख में बुरी तरह चोट लगी थी और विकास गुप्ता को सांप ने भी काटा था।