भारतीय क्रिकेटर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में हैं। एक तरफ पत्नी धनश्री वर्मा से उनके तलाक की खबरें चल रही हैं, तो दूसरी ओर आरजे महवश के साथ उनकी डेटिंग की अफवाह जोर पकड़ रही है। हाल ही में महवश एक अवार्ड शो में शामिल हुई थीं, जहां उन्हें ‘बेस्ट मेगा इन्फ्लुएंसर’ के रूप में सम्मानित किया गया है। इस बीच, महवश ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो वायरल हो रही है। इस पोस्ट को महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
इसमें लिखा है, “छोटी महवश को आज इस महवश पर गर्व है और बस यही मायने रखता है! अपना काम करते जाओ..न गलत करो न गलत सुनो।” महवश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “ब्रैंड प्रमोशन के लिए 2000 रुपए लेने से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर बनने तक...मैंने सब देखा है। मेरा विश्वास करो, छोटे शहर से निकलकर, हमारे लिए तो मैकडॉनल्ड्स तक जाना बहुत बड़ी बात होती थी उस समय…कि क्रेजी कर लिया आज। मेट्रो सिटी घुमने का क्रेज होता था भाई।
फिर नए शहर में अकेला आना...और अपने दम पर सब हासिल करना...! मजा बहुत आता है खुद से कुछ करने में! इतने बड़े सपने तो देखे भी नहीं थे, जितने पूरे कर लिए…ये मेरा पहला अवार्ड नहीं है, लेकिन हर छोटी उपलब्धि विशेष लगती है।”
पिछले साल चहल के साथ क्रिसमस का जश्न मनाती दिखी थीं महवशबता दें कि चहल और महवश के अफेयर की चर्चा पिछले साल शुरू हुई थी। एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें महवश, चहल और दोस्तों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाती हुई दिखी थीं। तब चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखने के बाद हलचल मच गई थी। लोग अटकलें लगाने लगे कि चहल और महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चहल के साथ नाम जोड़े जाने के बाद जब बात बहुत ज्यादा बढ़ गई तो महवश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी।
इसमें उन्होंने उन यूजर्स की क्लास लगाते हुए मामला साफ कर दिया था। हालांकि हाल ही दुबई में हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान महवश को फिर से चहल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच का मजा लिया। उन पर कई दफा कैमरा फोकस किया गया। इसके बाद उनके रिलेशनशिप पर चर्चाएं होने लगी हैं।