लॉकडाउन के निर्देशों अनुसार किया गया ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया गया। लॉकडाउन को देखते हुए विधि जल्दी संपन्न कर दी गई। यहां उनके बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू समेत करीब 24 लोग मौजूद थे। उनकी बेटी रिद्धिमा दिल्ली से नहीं आ पाईं।

ऋषि की बेटी रिद्धिमा की चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए आज ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। 3 बजे तक अंतिम संस्कार होना था लेकिन रिद्धिमा के नहीं पहुंच पाईं। पुलिस के और इंतजार न कर सकने की दशा में संस्कार शुरू किया गया था। ऋषि का दाह संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ है। उनकी पत्नी नीतू, बेटा रणबीर, करीना और सैफ सभी वहां से निकल चुके हैं।

ये लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए

नीतू कपूर और रणबीर के अलावा करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे।