हाल ही दिवंगत एक्टर राज कपूर के नाती आदर जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से शादी कर ली। जनवरी में दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग की थी। शादी में कपूर परिवार के अलावा कई हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इनमें एक वीडियो था आदर की ममेरी बहन रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा और एक्ट्रेस नीतू कपूर का। वीडियो में तीनों पोज देने के लिए पैप्स के सामने आईं। इस दौरान समारा ने नानी नीतू के साथ कुछ ऐसा किया जो सुर्खियों में आ गया।
दरअसल समारा ने कैमरे के सामने नानी को वहां से साइड कर दिया। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स को लगा कि समारा ने नानी को धक्का दिया है, तो कुछ ने कहा वो दुखी दिखाई दे रही हैं। अब इस पर रिद्धिमा ने रिएक्शन दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रिद्धिमा ने कहा कि पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। बेचारी बच्ची सिर्फ पोज देने की कोशिश कर रही थी। वह न तो परेशान थी और न ही किसी से नाराज थी, बल्कि समारा तो बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी।
इतनी एक्साइटेड की वो लगातार कार में कह रही थी कि ओह माय गॉड, मुझे यकीन है कि वहां फोटोग्राफर्स होंगे और मैं वहां ऐसे पोज दूंगी, वैसे पोज दूंगी। जब पैपराजी ने हमें साथ आने के लिए कहा, तो समारा सिर्फ अपने आप पोज देना चाहती थीं। उसने नानी को धक्का नहीं दिया। समारा खुद भी ऑनलाइन ये सब चीजें देखने के बाद हैरान थीं। समारा ने मुझसे पूछा कि उन्होंने नानी को कब धक्का दिया। वह तो बस खुद पोज देने की कोशिश कर रही थी। वह हाथ आगे बढ़ाने और कम्फर्टेबल होने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कभी किसी को धक्का नहीं दिया।
अलेखा आडवाणी के साथ शादी से पहले तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे आदर जैनआदर जैन और अलेखा आडवाणी ने 21 फरवरी को शादी की है। अलेखा से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में थे। उन्होंने साल 2020 में अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया था। अलेखा, तारा की काफी करीबी दोस्त थीं। हालांकि तारा ने दोनों की शादी को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उनकी मां ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। तारा की मां टीना सुतारिया ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा। टीना ने लिखा, “उन सभी को बधाई जो बिना किसी माफी या बिना किसी एक्सप्लेनेशन के अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए, जिसके वे हकदार थे, ये आसान नहीं है।
माना जा रहा है कि उन्होंने आदर पर निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि आदर और तारा ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट किया था। आदर और अलेखा की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में आदर ने इनडायरेक्टली तारा के साथ अपने रिश्ते को टाइमपास बताया था। तारा और आदर साल 2023 में अलग हो गए थे। पिछले साल आदर और अलेखा की रोका सेरेमनी की फोटो सामने आईं। जब तारा और आदर एक साथ थे, तो उस दौरान अलेखा भी ज्यादातर दोनों के साथ रहती थीं।