साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मासूम अदाओं और दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुकीं रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी कुछ ताज़ा तस्वीरें, जिनमें उनके हाथ की अंगूठी ने सबका ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि रश्मिका ने चुपचाप सगाई कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि लोग इस खबर को अभिनेता विजय देवरकोंडा से जोड़कर देख रहे हैं।
दुबई एयरपोर्ट पर दिखीं रश्मिकादरअसल, यह तस्वीरें दुबई एयरपोर्ट की हैं, जहां रश्मिका SIIMA अवॉर्ड्स 2025 में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। उनके कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश लुक ने सभी को इंप्रेस किया। व्हाइट ओवरसाइज़ शर्ट, ब्लू जींस, हेयर बन और स्टाइलिश चश्मे में एक्ट्रेस बेहद कूल दिखीं। लेकिन उनके पूरे लुक से ज्यादा चर्चा उनकी डायमंड रिंग ने बटोरी।
फैंस की नज़रें सिर्फ रिंग परजैसे ही रश्मिका मीडिया को पोज़ देती नज़र आईं, उनके हाथ की चमचमाती रिंग कैमरों में कैद हो गई। तभी से फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा संग सीक्रेट सगाई कर ली है। हालांकि, अभी तक रश्मिका या विजय की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लंबे समय से चल रहा है रिलेशनशिप का शोररश्मिका और विजय के रिश्ते की खबरें नई नहीं हैं। बीते कई सालों से दोनों के अफेयर की बातें इंडस्ट्री में घूम रही हैं। कई बार दोनों को हॉलिडे ट्रिप, लंच डेट और निजी मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे इन अटकलों को और हवा मिली है।
दोनों का वर्कफ्रंटफिल्मों की बात करें तो विजय देवरकोंडा हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे। वहीं रश्मिका को पिछली बार ‘कुबेरा’ में देखा गया था। जल्द ही वह ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘थामा’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली हैं।