रणवीर सिंह ने खाए कीड़े-सूअर के इंटिमेट पार्ट्स, देखें वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग शो की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणवीर सिंह वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में नजर आने वाले हैं। इस शो में बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) संग रणवीर जंगल के एडवेंचर पर जाएंगे। अपने एडवेंचर पर एक्टर को कई मुश्किलों का सामना करने के साथ-साथ अजब गजब चीजें खाने भी वाले हैं। इससे पहले अक्षय कुमार, रजनीकांत, अजय देवगन और विक्की कौशल उनके साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि इस बार का शो पिछले बार की तुलना में काफी अलग है। इस बार इस शो में दर्शक तय करेंगे कि पूरी यात्रा के दौरान रणवीर को किस तरह के टास्क करने हैं। इस नए वेब शो में रणवीर सर्बिया के जंगल में बेयर ग्रिल्स के साथ घूमते नजर आने वाले हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है।

रणवीर ने खाई ये अजीब चीज

शो का एक टीजर सामने आया है जिसमें रणवीर सिंह को कीड़े और जंगली सूअर के प्राइवेट पार्ट्स खाते देखा जा सकता है। ऐसे में उनका यह वीडियो काफी फनी लग रहा है। बेयर ग्रिल्स, रणवीर को कीड़े दिखाते हैं और फिर उन्हें कुछ खाने को देते हैं। यह खाते हुए रणवीर सिंह का चेहरा देखने लायक है। बेयर उनपर हंस भी रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को फिल्म सर्कस में देखा जाने वाला है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में वह डबल रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की कहानी है। इसमें आलिया भट्ट उनकी हीरोइन होंगी। साथ ही धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी नजर आएंगे।