‘सर्कस’ का ट्रेलर लॉन्च के साथ रोहित शेट्टी ने फैंस को दिया एक और बड़ा सरप्राइज, 'गोलमाल 5' में इस एक्टर की हुई एंट्री

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का आज ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह अपनी कॉमेडी का तड़का लगाने नजर आने वाले हैं। ‘सर्कस’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर भी कई अहम खुलासे किए हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रोहित शेट्टी ने फैंस को दो गुड न्यूज दी। एक तो रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर और दूसरा कंफर्म किया है कि रणवीर सिंह गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं। हालांकि ये खबर सामने आने के बाद रणवीर सिंह की फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है।

अपनी फिल्म ‘सर्कस’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ सीरीज पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह ‘गोलमाल 5’ में भी रणवीर सिंह को कास्ट करने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर के साथ ‘गोलमाल 5’ रोहित शेट्टी की चौथी फिल्म होगी, जिसमें वह साथ काम करने वाले हैं। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी मिलकर जब कोई फिल्म लाते हैं तो वह फिल्म पर्दे पर धमाल कर देती हैं। दोनों ने पहली बार फिल्म ‘सिम्बा’ में साथ काम किया था।

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ के अब सभी पार्ट को दर्शकों ने दिल से स्वीकारा है। अब तक आए फिल्म के सभी पार्ट में अजय देवगन ‘गोपाल’ की भूमिका में नजर आए हैं। लेकिन अब जबकि रणवीर सिंह के फिल्म का हिस्सा होने की बात सामने आई है तो क्या फिल्म की स्टार कास्ट में कुछ बदलाव किए जाएंगे। हालांकि रोहित शेट्टी ने ये बात साफ कर दी है कि अगली फिल्म में रणवीर सिंह कैमियो करने वाले हैं।