रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड ने किया रिएक्ट, बोले- कुछ तो लोग...

बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक और कूल एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। उनका लेटेस्ट फोटोशूट हर तरफ चर्चा में बना हुआ है। हालाकि, इस फोटोशूट को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। आपको बता दे, हाल ही में रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई फिट क्या था बवाल मच गया। रणवीर की तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कमेंट करने लग गए। इस बीच रणवीर सिंह के बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने उनकी न्यूड तस्वीरों के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

फिल्म एक विलेन रिटर्न के प्रमोशन के दौरान एक रिपोर्टर ने अर्जुन से न्यूड फोटोशूट पर रणवीर सिंह की हो रही ट्रोलिंग के बारे में सवाल पूछ लिया। रणवीर की ट्रोलिंग पर अर्जुन ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे, भई दोस्त हो तो ऐसा।

अर्जुन कपूर बोले- 'रणवीर सिंह में कोई भी दिखावा नहीं है। आप लोग रणवीर को 11-12 साल से देखते आ रहे हैं। वो जो भी करते हैं, वो उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है। उन्होंने जो भी किया वो उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है। उनको जैसे कंफर्टेबल लगता है वो करते हैं और हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए।'

अर्जुन कपूर आगे बोले- 'अपनी राय होना ठीक बात है, लेकिन मुझे लगता है कि ट्रोल्स पर तो वैसे भी ध्यान ही नहीं देना चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि कुछ तो लोग कहेंगे, उनका काम है कहना। आपको जो ठीक लगता है आपको करना चाहिए। अगर वो खुश हैं, तो आपको उनकी इज्जत करनी चाहिए और जो वो करना चाहते हैं उन्हें करने देना चाहिए।'