'तू झूठी मैं मक्‍कार' की स्क्रीनिंग पर कूल लुक में दिखे रणबीर, श्रद्धा कपूर की प्यारी स्माइल ने लूटा दिल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्‍कार' आज यानी 8 मार्च होली के मौके को रिलीज हो गई है। इससे पहले यानी 7 मार्च को फिल्म की एक स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग पर रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए।

नुसरत भरूचा

'तू झूठी मैं मक्‍कार' की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा पहुंची थी। इस दौरान नुसरत भरूचा ब्लैक ड्रेस में दिखाई दीं।

कुणाल खेमू

रणबीर कपूर की फिल्म को रिलीज से पहले देखने के लिए कुणाल खेमू भी पहुंचे थे। कुणाल खेमू का लुक काफी अलग लग रहा था।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर अपनी फिल्म को रिलीज से पहले देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर कपूर बेहद कूल लुक में दिखाई दिए। रणबीर कपूर का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया।

फातिमा सना शेख

फातिमा सना शेख भी 'तू झूठी मैं मक्‍कार' की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह भी 'तू झूठी मैं मक्‍कार' की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। रकुल प्रीत सिंह की लुक बेहद प्यारा लग रहा था।

राजकुमार राव

राजकुमार राव अपनी पत्नी के साथ 'तू झूठी मैं मक्‍कार' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर भी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्‍कार' को रिलीज से पहले देखने गई थी। इस तस्वीर में श्रद्धा कपूर प्यारी सी स्माइल पास करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी ये स्माइल फैंस का दिल लूट रही है।

रणबीर का हाथ पकड़े दिखे अर्जुन कपूर

'तू झूठी मैं मक्‍कार' की स्क्रीनिंग पर रणबीर कपूर अर्जुन कपूर का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।