एनिमल के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर का वीडियो, लंबे बालों में एक्टर का खूंखार लुक देख फैंस एक्साइटिड!

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए है। 'एनिमल' 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच रणबीर कपूर का इस फिल्म से धाकड़ लुक देखने को मिला है। फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है। इसमें रणबीर को नेवी ब्लू थ्री पीस सूट, लंबे बाल, दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उनके फैंस इस लुक को देख खूब एक्साइटिड हो गए हैं।

फैंस इस लुक को देख 'गैंगस्टर' रोल का अंदाजा लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट भी किया कि ये सीन कितना अच्छा लग रहा है। लोगों ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लुक को देख हैरानी भी जताई। 'एनिमल' में रणबीर कपूर किस रोल में नजर आएंगे फिलहाल मेकर्स का इसका खुलासा नहीं किया है।

बता दे, 'एनिमल' से पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठा मैं मक्कार' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इससे पहले रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे जो कि हिट फिल्म साबित हुई थी।