रणबीर और अनुष्का ला रहे है इन दो नए चेहरो को

बॉलीवुड में आए दिन कोई ना कोई स्टार किड अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में रहता ही है। लेकिन यशराज फिल्म्स ने आज राज कपूर की विरासत को संभालने के लिए रणबीर कपूर के बाद, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर जैन को भी लॉन्च किया। आदर जैन के साथ यशराज फिल्म्स में डेब्यू करेंगी अन्या सिंह। इन दोनों नए सितारों को लॉन्च किया रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने। रणबीर कपूर आदर के भाई हैं और इसलिए उनके लिए ये लॉन्च और भी खास होगा।

अनुष्का खुद यशराज प्रोडक्ट हैं तो रणबीर आदर के भाई। वहीं रणबीर - अनुष्का की ऐ दिल है मुश्किल में आदर ने असिस्ट भी किया है।आदर ने बताया कि मैं जब ऐ दिल है मुश्किल की शूट कर रहा था तब मुझे मैंने ऑ़डीशन देना शुरू किया औऱ 6 महीने तक रिजेक्ट होता रहा है। अंत में जाकर मुझे ये फिल्म मिली।