RRR का दुनियाभर में बज रहा डंका, गोल्डन ग्लोब के बाद अब जीता Critics Choice Award, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रचा था। राजामौली की फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। इस उपलब्धि पर फैंस खुशियां ही मना रहे थे और अब RRR नेबेस्ट फॉरेन लैंगवेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीतकर कामयाबी का परचम लहरा दिया है।

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ये गुड न्यूज शेयर की गई है। ट्वीट में लिखा है- 'RRR फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।'

RRR ने इन फिल्मों को पछाड़ा

इस कैटेगरी में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का मुकाबला, 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों से हुआ। लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए आरआरआर फिल्म नेबेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में वो हाथ में ट्रॉफी लिए दिखाई दे रहे हैं।