प्रियंका की ठुकराई इन फिल्मों ने बनाया दूसरी एक्ट्रेस को स्टार, ज्यादा फायदा हुआ दीपिका और अनुष्का को

प्रियंका चौपडा जिन्होनें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना और अपने देश का नाम रोशन किया हैं। लेकिन लगता है कि बॉलीवुड में अब उनकी चमक फीकी पड़ गई हैं। आखिरी बार वो प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में नजर आईं थीं। लेकिन इसी के साथ प्रियंका ने दीपिका और अनुष्का जैसी एक्ट्रेस को बड़ा स्टार बनने में मदद की हैं। जी हाँ, प्रियंका कुछ ऐसी बड़ी फिल्में छोड़ चुकी हैं, जिन्हें करके दूसरी हिरोइंस ने बॉलीवुड में टॉप पोजीशन हासिल कर ली। तो चलिए जानते हैं प्रियंका की छोड़ी गई उन फिल्मों के बारे में।

* सुल्तान

सलमान खान के अपोजिट आरफा का रोल पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया था, लेकिन उनकी न के बाद ये रोल अनुष्का शर्मा को मिला। जिनका करियर इस फिल्म से ऐसा चमका कि वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं।

* कॉकटेल

कॉकटेल से पहले दीपिका पादुकोण का करियर लगभग खत्म ही हो चुका था। लेकिन इस फिल्म ने और वेरोनिका के रोल ने दीपिका के करियर में एक नई जान डाल दी। इस रोल के लिए दीपिका को कई अवॉर्ड्स भी मिले। लेकिन ये रोल पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था।

* हैप्पी न्यू इयर

इस फिल्म में भी दीपिका वाला रोल पहले प्रियंका को ही ऑफर हुआ था। लेकिन प्रियंका ने शाहरुख खान के लीड रोल वाली इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉक बस्टर हिट साबित हुई और दीपिका को इस फिल्म के लिए काफी तारीफें भी मिलीं।

* रेस-2

100 करोड़ क्लब में शामिल दीपिका पादुकोण की एक और फिल्म, जिसमें दीपिका के हॉट और किलर अंदाज ने सबको लुभाया। लेकिन इस रोल के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया था। लेकिन पीसी ने इस फिल्म को भी नो कह दिया।

* गजिनी

आमिर खान की इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस असिन ने अपना डेब्यू किया था। ये बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी। इस फिल्म ने असिन को एक नई पहचान दिलाई और कई अवॉर्ड्स भी। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ये फिल्म पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर की गई थी।