शादी के बाद इस घर में रहेंगे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, 47 करोड़ है इसकी कीमत, देखे तस्वीरे

प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra और निक जोनस Nick Jonas का रिश्ता आगामी दिसंबर महीने में पति-पत्नी में बदलने वाला है। शादी के बाद हर एक कपल की दिली ख्वाहिश होती है कि वह अपने खूबसूरत घर में खूब सारे यादगार पल बिताए और अपने पार्टनर के साथ जिंदगी भर इसी घर में रहे। इसी के साथ दोनों अपने नए आश‍ियाने की प्लानिंग में भी जुट गए हैं। खबरें है कि निक जोनस ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेल्स में घर खरीद लिया है। इस खूबसूरत घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसकी कीमत लगभग 47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) बताई जा रही है। ये घर 4129 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसमें 5 कमरे हैं। घर के अंदर एक स्विमिंग पूल भी है। घर का इंटीरियर डिजाइन भी खूबसूरत है। घर में एक गार्डन इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। बाथरूम से लेकर गेस्ट रूम तक लग्जरी है। निक ने यह घर कैलिफोर्निया के Beverly hills में खरीदा है, यह वही जगह है जहां पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था।

बता दें कि पिछले कुछ सालों से प्रियंका का ज्यादातर वक्त अमेरिका में ही बीत रहा है। चूंकि, प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से यूएस ही रहना पड़ रहा है। अब वो शादी भी वहीं कर रही हैं। जाहिर सी बात है कि शादी के बाद वो पति के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहेंगी। वैसे भारत में भी उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक की सगाई हुई थी। इनकी सगाई हिंदू-रीति रिवाज के अनुसार हुई। इस सेरेमनी में निक के पैरेंट्स भी शामिल हुए थे। वहीं प्रियंका की शादी को लेकर कयासों का सिलसिला जारी है। कुछ रिपोर्ट्स में 2 दिसंबर को प्रियंका के राजस्थान में शादी करने की जानकारी दी गई है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका-निक 14-15 जनवरी तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इनमें से किसी भी खबर को लेकर प्रियंका-निक की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबरें तो यह भी आईं कि दोनों ने अमेरिका में शादी भी कर ली। पर यह कन्फर्म नहीं हुआ है। खबर है कि प्रियंका की शादी की ड्रेस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन की जाएगी। हाल ही में अपने एक दोस्त की सगाई में वह मनीष का डिजाइन किया आउटफिट पहन कर ही पहुंची थीं।