ब्लैड एंड ह्वाइट ड्रेस में सामने आया प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक, हर एक अदा कातिलाना; PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से तो पहले ही दुनियाभर के फैंस को दीवाना बना चुकी हैं और अब एक्ट्रेस का सुपर गॉर्जियस लुक्स चाहने वालों का दिल जीत रहा है। बीते दिन शिमरी ड्रेस में प्रियंका के ग्लैमरस लुक ने फैंस को क्रेजी कर दिया था और अब एक्ट्रेस का एक ओर स्टनिंग लुक सामने आ गया है।

इटैलियन लग्जरी लेबल बुल्गारी (Bulgari) के इवेंट में शामिल हुई देसी गर्ल ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा हाई-एंड ब्रांड Bulgari की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस फेमस जूलरी ब्रांड के कुल चार ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनमें से एक भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं।

इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहनकर शिरकत की थीं। इस आउटफिट में अदाकारा का बॉडी कर्व्स देखते ही बन रहा था।हमेशा की तरह अपने लुक में प्रियंका चोपड़ा बेहद गॉर्जिस लगीं।

डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाले ब्लैक बॉडीकॉन गाउन पर व्हाउट रफल डिजाइन उनके लुक में चार चाँद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। न्यूड ब्राउन ग्लॉसी लिपस्टिक, आईलाइनर, ब्लशर के साथ प्रियंका ने अपने मेकअप को अल्ट्रा ग्लैम टच दिया है। ड्रामेटिक ड्रेस संग मेसी हेयर लुक में भी प्रियंका काफी जंच रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें छाई हुई हैं। कई फैन पेजेस पर एक्ट्रेस की तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है। एक्ट्रेस का नेकपीस भी फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है।

अब काम की बात करें तो प्रियंका के पास इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज की भरमार है। जिसमें 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' शामिल है। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इस में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।