कपड़ो के बाद अब प्रियंका की नाक पर उठे सवाल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर ट्रोल का शिकार होना पड़ा। इस बार उनकी नाक को लेकर सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया जा रहा है। ट्रोल्स का कहना है कि प्रियंका ने इंडस्ट्री में फिट होने के लिए नोज़ सर्जरी करवाई है।

यह सब तब शुरू हुआ जब प्रियंका ने मुंबई में लैंड करने से पहले की अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। इस तस्वीर में सबका ध्यान उनकी नाक पर गया और वह चर्चा का विषय बन गई। सोशल साइट्स पर लोगों का कहना था कि उन्हें प्रियंका की नाक कुछ अजीब लगी। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें नोज़ जॉब के लिए परेशान किया जा रहा है। इससे पहले एक टॉक शो पर भी उनसे इस बारे में सवाल किए गए थे।