इस बार प्रियंका अपनी फैमिली के साथ मना रही है अपना बर्थडे

प्रियंका आज अपना 35 वा बर्थडे मनाने जा रही है। इस साल प्रियंका अपना बर्थडे अपनी फैमिली के साथ मना रही है। प्रियंका ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगहों पर काम किया है। जहाँ बॉलीवुड में ये देसी गर्ल और जंगली बिल्ली के नाम से जानी जाती है, वही हॉलीवुड में अपनी गायकी से सबका मन जीत लिया है।

प्रियंका ने इस बार अपना बर्थडे फैमिली के साथ मानना जरूरी समझा है और इसके लिए इन्होने आइफा अवार्ड फंक्शन भी छोड़ दिया। इस बार ये अपना बर्थडे आइसलैंड में अपनी माँ और भाई के साथ मना रही है। पिछली बार तो इन्होने अपना बर्थडे न्यूयोर्क में मनाया था जहाँ पर इनके को-स्टार्स शामिल हो पाए थे। लेकिन इस बार प्रियंका ने कहा की इस बार वे अपना बर्थडे फेमिली के साथ बनाना चाहती है।

प्रियंका एक ऐसी सेलेब्रिटी है जिन्होंने हुनर से सभी को अपना दीवाना बनाया है। हॉलीवुड में गाने के साथ अपनी एक्टिंग से भी सभी को अपनी और आकर्षित किया है। हाल ही में रिलीज़ बेवॉच से इन्होने यह बताया है की यह एक ऐसी एक्ट्रेस है जो किसी भी तरह का काम कर सकती है।

हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक?' में एक योग दूत का किरदार निभाएंगी। प्रियंका इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ अभिनय करती देखी जाएंगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। एक बयान में कहा गया, न्यू लाइन सिनेमा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' की प्रिंसिपल फोटोग्राफी टोड स्ट्राउस-स्चुल्सन की देखरेख में शुरू हो गई है।