आंखों के बाद अब होठों से इंडिया को अपना दीवाना बनाएगी प्रिया प्रकाश वारियर, देखे विडियो

प्रिया प्रकाश वारियर के आंख मारने भर से पूरे इंडिया के लड़के घायल हो गए। 26 सेकेंड के वीडियो ने प्रिया को रातों-रात फेमस कर दिया। अब इस वैलेंटाइन डे पर प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का टीजर लॉन्च हुआ है। इस बार प्रिया ने आंखों से नहीं बल्कि होठों से फैंस को अपना दीवाना बना लिया। प्रिया की अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि हर कोई उन पर फिदा हो जाए। फिल्म में स्कूल रोमांस दिखाया गया है। इस टीजर में भी प्रिया प्रकाश और अब्दुल रहूफ के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। टीजर में प्रिया ने होठों से गोली चलाई है। ऐसी क्यूट केमेस्ट्री दर्शकों ने अभी तक नहीं देखी होगी।

18 साल की प्रिया प्रकाश त्रिशूर की रहने वाली हैं और बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। फेमस होने के बाद प्रिया पहली बार मीडिया के सामने आईं और फैंस को धन्यवाद कहा। हालांकि प्रिया के डायरेक्टर ने उनको कोई भी इंटरव्यू देने से मना किया था। प्रिया ने यह भी बताया कि वो मलयाली एक्टर दलकर सलमान के साथ काम करना चाहती हैं। प्रिया की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देख उनकी मां ने उन्हें हॉस्टल भेज दिया है। इस वैंलेटाइन पर प्रिया अपने कॉलेज में ही रहेंगी। प्रिया ने बताया कि वो गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती हैं। प्रिया की जिंदगी में अभी तक कोई प्यार नहीं आया है। वो सिंगल हैं और अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। प्रिया की डेब्यू फिल्म के गाने Manikya Malaraya Poovi के गाने को यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मेकर्स फिल्म को इस साल ईद के मौके पर रिलीज कर सकते हैं।