कुछ दिनों पहले पूनम पांडे को सड़कों पर आम खरीदते हुए देखा गया है वहीं, एक बार फिर पूनम पांडे को सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस बार पूनम मुंबई की बारिश में भुट्टा खरीदते देखा गया। पूनम ने इस दौरान छोटी सी ड्रेस पहनी हुई थी और उसके ऊपर बारिश से बचने के लिए ट्रांसपेरेंट रेन कोट पहना था। पूनम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि पूनम पांडे भुट्टे की स्टाल पर खड़ी है और खुद ही भुट्टे पर नींबू नमक लगा रही है। इस दौरान पूनम ने कभी स्टॉल, कभी सड़क तो कभी बस स्टैंड पर खड़े होकर पूनम ने खूब पोज दिए।
बता दे, पूनम पांडे पहले ही काफी पॉपुलर थीं लेकिन लॉक अप के बाद ये हसीना और भी चर्चा में आ गई हैं। पूनम पांडे कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां पाईं। वो शो के फिनाले तक भी पहुची थीं लेकिन जीत नहीं सकीं।