वैलेंटाइन वीक में वायरल हुआ पवन सिंह-ममता रावत का ये भोजपुरी गाना, 23 लाख से ज्यादा बार देखा गया

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फ़रवरी से हो चुकी है। इस मौके पर पवन सिंह का गाना 'चॉकलेट लागेलू' का वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। पवन सिंह और ममता रावत पर फिल्माया गया ये गाना साल 2015 में आई सुहाग फिल्म का है। इस गाने को तकरीबन 23 लाख बार देखा जा चुका है। पवन सिंह और ममता ने एक्टिंग के अलावा इसमें आवाज भी दी है।

बता दें कि पवन सिंह की फिल्म शेर सिंह हाल ही में रिलीज हुई है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने वाले दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिला है। फिल्म में एक ओर जहां वे खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं, वहीं शेर के साथ उनकी लड़ाई काफी रोमांचक दिख रही है। उनके खास अंदाज में बोले गए संवाद भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। उन्हें बेहद प्यार करने वाले उनके फैंस के लिए यह फिल्म काफी रोमांचक है। शशांक राय प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'शेर सिंह' का निर्माण पिनाका स्टूडियोज व राय मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में संभावना सेठ भी बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं।